फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A couple and an infant riding a bike died after being hit by a high-speed trailer.

Maharajganj News: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दंपती और मासूम की मौत

Fri, 24 Apr 2026 06:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
A couple and an infant riding a bike died after being hit by a high-speed trailer.
सिंदुरिया में हादसे के बाद लगी भीड़।  
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बलुअही धूस के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

कोठीभार थाना क्षेत्र के भारत खंड पकड़ी का निवासी था परिवार
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुअही धूस चौराहे से दक्षिण ईंट-भट्टे के पास बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक दंपती व मासूम की मौत हो गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के भारत खंड पकड़ी निवासी नौशाद (28) अपनी पत्नी सलेहा (26) और बेटी शहजादी (10 माह) के साथ बाइक से परतावल बच्ची की दवा कराने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी वह बलुअही धूस चौराहे से आगे ईंट भट्ठे के पास पहुंचे थे कि रामपुर कला से गिट्टी खाली कर आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के लिए भेजा। इसके साथ ही ट्रेलर व चालक को हिरासत में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं एसओ राजकुमार सिंह के अनुसार तहरीर मिल गई है। ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed