फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A contract worker line man died due to electric shock in Maharajganj

Maharajganj News: करंट से संविदा कर्मी लाइन मैन की मौत, फाल्ट की सूचना पर गए थे लाइन ठीक करने

Sat, 13 Jul 2024 06:19 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 06:19 PM IST
सार

महराजगंज स्थित नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 8 मधुबन नगर नौतनवा में शनिवार को बिजली फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से लाइन मैन की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।

विज्ञापन
A contract worker line man died due to electric shock in Maharajganj
मौत के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महराजगंज स्थित नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 8 मधुबन नगर नौतनवा में शनिवार को बिजली फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से लाइन मैन की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, परसा मलिक थाना क्षेत्र के  सिरसिया खास टोला इमलिहवा निवासी दिनेश मौर्या 40 वर्ष विद्युत वितरण उप खंड नौतनवा में संविदा पर लाइन मैन थे। शनिवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे नौतनवा वार्ड नंबर 8 मधुबन नगर नौतनवा में शटडाउन लेकर लाइन ठीक कर रहे थे कि अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह पोल से नीचे गिर गए।
विज्ञापन


जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अनीता दहाड़े मार रोते हुए अचेत हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही मौके पर जेई संजीत कुमार तथा विद्युत कर्मी पहुंच गए। जेई संजीत कुमार ने बताया कि मृतक दिनेश संविदा पर लाइन मैन थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतक की पत्नी अनीता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed