फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A case of fraud has been registered against six people including son-in-law, daughter and grandson.

Maharajganj News: दामाद, बेटी व नाती समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 19 Oct 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
A case of fraud has been registered against six people including son-in-law, daughter and grandson.
पनियरा। थाना क्षेत्र के बड़वार निवासी रामजीत यादव ने अपने दामाद, बेटी व तीन नाती समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी कर 35.5 लाख रुपये हपड़ने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। रामजीत की तहरीर के अनुसार, पांच साल पूर्व सितंबर 2020 में वह राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा से सेवानिवृत्त हुआ। उसे भविष्य निधि व अन्य मदों से 35 लाख रुपये मिले, जिसे कुशीनगर जनपद के थाना रामकोला ग्राम सिंघावर निवासी उसकी पुत्री ज्ञांती, दामाद अशोक यादव, शशिकांत, शेखर, शिवानंद व संतोष यादव ने जमीन दिलाने के बहाने 35.5 लाख चेक से और दो लाख रुपये नकद ले लिया। वह जमीन मेरे नाम से न लेकर मेरी पुत्री ज्ञांती के नाम से ले ली गई। भरोसा दिलाया गया कि जमीन बेचकर मुनाफा सहित पैसा उसे वापस कर देंगे। इधर उसकी पत्नी की तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। वह अपने रुपये को मांगता रहा लेकिन उसे नहीं मिला। पहले जब वह रुपये मांगने वह जाता था तो उसे कोई न कोई बहाना बना कर वापस कर दिया जाता है। अब वहां जाने पर भगा दिया जाता है और अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में बेटी दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed