{"_id":"6648a4244819da5bcf05df0d","slug":"a-case-of-brutal-murder-of-a-young-man-by-stabbing-him-with-a-knife-has-come-to-light-in-maharajganj-2024-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, पेट में कई बार मारा चाकू; हाथ-गला काटा- आंखें निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, पेट में कई बार मारा चाकू; हाथ-गला काटा- आंखें निकाली
Sat, 18 May 2024 06:20 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 18 May 2024 06:20 PM IST
सार
शनिवार सुबह निर्माणधीन रेलवे ट्रैक की तरफ टलहने निकले कुछ लोगों ने क्षत विक्षत शव को देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम और रेलवे पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। जहां पर टीम शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक मनीष( फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
घुघली थाना क्षेत्र के निर्माणधीन रेलवे ट्रैक पर एक युवक की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। फिर उसके शव को क्षत विक्षत कर दिया गया। हत्यारों ने युवक के पेट में कई बार चाकू मारा, गला काटा, हाथ काटा फिर एक आंख को निकाल शव को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह निर्माणधीन रेलवे ट्रैक की तरफ टलहने निकले कुछ लोगों ने क्षत विक्षत शव को देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम और रेलवे पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। जहां पर टीम शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सिंदुरिया थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर खुर्द ओमप्रकाश कुशवाहा इकलौते बेटे मनीष कुशवाहा व बेटी रानी के साथ घुघली शहर स्थित वार्ड नंबर 9 रेलवे स्टेशन के ठीक सामने पश्चिम निवासी जोखन सिंह के मकान में किराए के कमरे में काफी लंबे समय से रहते थे।
विज्ञापन
पिता ओमप्रकाश शहर में ई रिक्शा चलाते थे, तो बेटा मनीष (25) रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले ट्रेनों में चाय पानी बेचने का काम करता था। इसी बीच शनिवार सुबह घुघली रेलवे स्टेशन से करीब 400 मीटर दक्षिण निर्माणधीन रेलवे ट्रैक की ओर टहलने निकले कुछ लोगों ने क्षत विक्षत एक युवक का शव देखा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं, मृत युवक मनीष के पिता ओमप्रकाश ने पूछताछ में बताया कि रात करीब आठ बजे बेटे की मोबाइल पर किसी का फोन आया। उसके बाद बेटा कुछ देर बाद लौटने की बात कहते हुए घर से निकल पड़ा। उसके बाद सभी लोग सो गए।
घुघली थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने बताया मामले में युवक का शव कब्जे में लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा