फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A by-election for the post of councilor in Shivnagar Ward will be held on October 13.

Maharajganj News: शिवनगर वार्ड में 13 अक्तूबर को होगा सभासद पद का उपचुनाव

Thu, 01 Oct 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A by-election for the post of councilor in Shivnagar Ward will be held on October 13.
प्राथमिक पाठशाला शिवनगर में बनाए गए तीन मतदेय स्थल
विज्ञापन

3097 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 15 अक्तूबर को होगी मतगणना
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के वार्ड संख्या सात शिवनगर के रिक्त सभासद पद पर उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। प्राथमिक पाठशाला शिवनगर में तीन मतदेय स्थल बनाए गए हैं। कुल 3097 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि वार्ड में 1620 पुरुष और 1477 महिला मतदाता हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान पार्टियां 12 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे तहसील मुख्यालय सदर से रवाना होंगी। मतदान के बाद सील मतपेटियों को तहसील मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराया जाएगा। मतगणना 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से तहसील मुख्यालय सदर में होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार को जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। प्रशासन की ओर से मतदान और मतगणना की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed