{"_id":"67c9f40d285078cbc10e20c1","slug":"a-budget-of-rs-50-crores-was-passed-in-the-board-meeting-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144142-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बोर्ड की बैठक में 50 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बोर्ड की बैठक में 50 करोड़ का बजट पास
Fri, 07 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में हुई। नगर पालिका ईओ आलोक कुमार मिश्रा की उपस्थिति में प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव ने पिछली कार्यवाही की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।
नए एजेंडे के तहत आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा हुई। बैठक में 5071.80 लाख रुपये का अनुमानित आय एवं व्यय बजट पारित किया गया।नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि सभासदों के साथ नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
इससे नगर पालिका स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके। बैठक के दौरान नगर में स्वकर प्रणाली लागू करने पर भी चर्चा हुई। सभासदों ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि शासनादेश के अनुसार यह प्रणाली लागू की जाए। ताकि जनता पर न्यूनतम अतिरिक्त भार पड़े। सभासद महेंद्र ने प्रस्ताव रखा कि नगर के टैक्सी स्टैंड, सार्वजनिक शौचालय और पोखरों की नीलामी होली के बाद कराई जाए।
विज्ञापन
इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों की सहमति मिली। इस मौके पर सभासद दीपक, जनिता पासवान, जितेंद्र कुमार, गोरखनाथ पासवान, महेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गौतम, ऋषिकेश पटेल, अजय कुमार गुप्ता माैजूद रहे। ा