{"_id":"61eaf4c660a96501cb73240f","slug":"a-bridge-will-be-built-on-maun-nala-with-rs-2-81-crore-maharajganj-news-gkp424495138","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.81 करोड़ से मौन नाले पर बनेगा पुल, दूर होगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.81 करोड़ से मौन नाले पर बनेगा पुल, दूर होगी समस्या
विज्ञापन
2.81 करोड़ से मौन नाले पर बनेगा पुल
टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही शुरू हो जाएगा काम
महराजगंज। सुगम यातायात के लिए मौन नाले पर पुल का निर्माण होगा। इसके लिए कुल 2.81 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए लगभग 28 लाख रुपये भी जारी किए गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
सदर तहसील क्षेत्र में भिटौली के पास मौन नाले पर बना पुल जर्जर हो गया है। लोगों को आवागमन में काफी समस्या होती है। पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। पुल बनने से लोग सुगमता पूर्वक आना जाना कर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि मौन नाले पर पुल बनाने के लिए स्वीकृति मिली है। इसके लिए दस प्रतिशत धनराशि भी जारी हुई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
चार मीटर चौड़ा व पांच मीटर लंबा होगा पुल
अवर अभियंता सुनील कुमार यादव ने बताया कि पुल को चार मीटर चौड़ा व पांच मीटर लंबा बनाया जाएगा। इसके निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। लंबे समय से लोग इसके निर्माण की मांग कर रहे थे।