{"_id":"6887d08d2e2315bfc00cdd27","slug":"a-bridge-will-be-built-near-the-jackfruit-intersection-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155800-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कटहल चौराहे के पास बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कटहल चौराहे के पास बनेगा पुल
Tue, 29 Jul 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र में कटहल चौराहे के पास खोरनईया नाले पर स्थित जर्जर पुल के स्थान नया पुल बरसात के बाद बनेगा। इस पुल के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस पर कुल डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जानकारी के अनुसार, पनियरा क्षेत्र के गांगी बाजार मार्ग पर स्थित यह पुल पिछले तीन वर्षों से जर्जर स्थिति में है। पुल की स्थिति खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चार पहिया वाहनों के लिए इस पुल से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर अत्यधिक दबाव पड़ने से इसके धंसने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
इस वजह से कई लोग वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने को मजबूर हैं। ग्रामीण वीर बहादुर ने बताया कि जरूरी काम के लिए भी लोग इस पुल का उपयोग करने से कतराते हैं और भक्सा होते हुए छह किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करके पनियरा जाते हैं। यह न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ाता है।
देवीशरण ने बताया कि उन्होंने विधायक को पत्र लिखकर इस जर्जर पुल के पुनर्निर्माण की मांग की थी। वर्तमान में इस पुल से होकर पनियरा, बेलटिकरा, रजौड़ा खुर्द, रजौड़ा पंजुम, बैजूडेहरा खैंचा रतनपुरवा, रामपुर देवीपुर, अक्टहवा, सतगुर बड़वार, भवानीपुर समेत करीब 12 गांवों के लोग आते जाते हैं।