{"_id":"68bc98b9892030e4ad0d71e0","slug":"a-boy-fell-into-a-drain-after-slipping-and-died-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-158930-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पैर फिसलने से नाले में गिरा बालक, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पैर फिसलने से नाले में गिरा बालक, माैत
विज्ञापन
चौक बाजार। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 11 अटल बिहारी वाजपेयी नगर में शनिवार को नौ वर्षीय बालक अजय की ड्रेन में पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अजय अपने दोस्तों के साथ कुइंया उर्फ महेशपुर और धरमपुर के बीच ड्रेन के पुल पर गया था, जहां ड्रेन के किनारे पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने मौके पर जाकर अजय को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
सूचना पाकर चौक पुलिस और लेखपाल सुनील कन्नौजिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं लेखपाल ने घटना की रिपोर्ट तहसील में दर्ज कराई। अजय के पिता अमर, मां सुभावती और दादी चंपा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर पहले से ही दुख का साया मंडरा रहा था।
छह वर्ष पूर्व अजय के बड़े भाई रितेश की मौत ट्रॉली से दबकर हो चुकी थी। अब छोटे बेटे अजय की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
घर में चार वर्षीय बहन रूबी और छह माह का नन्हा श्याम रह गए है। बालक की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।