फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   तीन हजार मीटर दौड़ में अनिल ने बाजी मारी

तीन हजार मीटर दौड़ में अनिल ने बाजी मारी

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल ब्लाक के पायका केंद्र परतावल में मंगलवार को राजीव गांधी खेल अभियान के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में रामचरन प्रजापति प्रथम, रवि सिंह द्वितीय व गोलू पासवान तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में नटवा के रवि सिंह प्रथम, लखिमा के मंदीप द्वितीय स्थान पर व तृतीय स्थान पर अदिल रहे। 800 मीटर दौड़ में बरगदवा के विनोद प्रथम, नटवा के रामचरन द्वितीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर नटवा के अनिल निषाद, नटवां के ही बालकरन द्वितीय स्थान पर और योगेंद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। 3000 मीटर दौड़ में नटवा के अनिल निषाद प्रथम, लखिमा के विनोद द्वितीय स्थान व सतीश चौहान तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में हरपुर तिवारी के अफजल प्रथम स्थान पर सतीश चौहान द्वितीय स्थान पर और अजय सिंह तृतीय स्थान पर रहे। डिस्क थ्रो में सतीश चौहान प्रथम, सुरेश गौड़ द्वितीय स्थान पर रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम वर्ग में छपिया के अरसेआजम प्रथम, लखिमा के संजय सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 51 किलोग्राम वर्ग में हरपुर तिवारी के अर्जुन पटेल प्रथम व नटवां के कृष्णमुरारी द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बनवारी, अभिमन्यु सिंह, सुनील यादव, राजू उपाध्याय, चंदन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed