फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग आज

पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग आज

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो गई है। पदोन्नति के लिए 28 अक्टूबर को डायट पर पांच साल की सेवा पूरी करने वाले सहायक अध्यापकों की काउंसिलिंग होगी। इसमें विकलांग पुरुष-महिला तथा शेष महिलाओं से तीन-तीन विद्यालयों के विकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। इसी दिन सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची का भी प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति की जानी थी। लेकिन करीब एक साल से पदोन्नति रुकी हुई थी। 16 अक्टूबर को बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के सचिव संजय सिन्हा ने सहायक अध्यापकों की पदोन्नति करने का आदेश जारी कर दिया। इसके क्रम में पांच साल तक की सेवा पूरी करने वाले सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की जानी है। इसमें 14 अक्टूबर 2009 तक के सहायक अध्यापकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिले में पांच साल पूरी करने वाले 385 सहायक अध्यापक हैं। पदोन्नति सूची में शामिल 385 सहायक अध्यापकों की सूची का प्रकाशन भी 28 अक्टूबर को कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एकल और बंद विद्यालयों की सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा। पदोन्नति सूची में करीब छह या सात अध्यापक ऐसे हैं जिनका स्थानान्तरण हो गया है या किसी कारण से विवादित हैं। उन लोगाें को सूची से निकाला जाएगा। पदोन्नति सूची में शामिल विकलांग पुरूष-महिला तथा शेष सभी महिलाओं से 28 अक्टूबर को डायट पर तीन-तीन विद्यालयों का विकल्प पत्र भरवाया जाएगा। इन सहायक अध्यापकों को उनके विकल्प के अनुसार विद्यालय पर पदोन्नति दी जाएगी। इसके बाद तिथि निर्धारित करके अन्य सभी सहायक अध्यापकों से विद्यालय के संबंध में पत्र भरवाया जाएगा। जिसमें सहायक अध्यापकों से लिखवाया जाएगा कि वह प्राथमिक विद्यालय या उच्च प्राथमिक विद्यालय में से किस विद्यालय पर पदोन्नति चाहते हैं। उसके बाद उनकी इच्छा अनुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पर पदोन्नति दी जाएगी। इन अध्यापकों को पहले एकल और बंद विद्यालय पर पदोन्नति दी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमाकांत ने बताया कि पदोन्नति के लिए विकलांग पुरूष-महिला और शेष महिलाओं की काउंसिलिंग होगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। काउंसिलिंग डायट पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed