{"_id":"69-97499","slug":"Maharajganj-97499-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से तीन युवक घायल
Maharajganj
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
परतावल। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर रुद्रपुर-भलुही के पास शनिवार की सुबह करीब 10 बजे दो बाइक की टक्कर से तीन युवक घायल हो गए। तीनाें का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
श्यामदेउरवा थाना के बड़हरा बरईपार गांव निवासी गोलू उर्फ व्यास (15) शनिवार की सुबह एक युवक से लिफ्ट लेकर उसकी बाइक पर बैठकर गोरखपुर जा रहे थे। पिपराइच गोरखपुर निवासी विजय (22)और सदर कोतवाली के करमहा गांव निवासी दिनेश (25) एक बाइक पर बैठकर गोरखपुर से महराजगंज की ओर आ रहे थे। सुबह करीब 10 बजे गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर रूद्रपुर भलुही गांव के पास गोलू की बाइक से विजय और दिनेश की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार गोलू, विजय और दिनेश घायल हो गए। घटना के बाद गोलू का बाइक चालक मौके से भाग गया। आस पास के लोग घायलों को पीएचसी श्यामदेउरवा ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।