{"_id":"69-97295","slug":"Maharajganj-97295-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारोत्तोलन में शैलेश अव्वल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारोत्तोलन में शैलेश अव्वल रहे
Maharajganj
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राजीव गांधी खेल अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी डाली में चल रहे ब्लाक स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में 50 किलोग्राम भार में शैलेश को पहला, शेषनाथ को दूसरा व रमेश त्रिपाठी को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह 56 किलोग्राम भार में जितेन्द्र को पहला, सुरेन्द्र को दूसरा, सागर को तीसरा स्थान, 65 किलोग्राम भार में बृजेश को पहला, अशोक को दूसरा, गिरिजेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारोत्तोलन बालिका वर्ग में 40 किलोग्राम भार में सीता गुप्ता को पहले, सरिता मौर्या को दूसरे, नीतू तीसरे स्थान, 44 किलोग्राम भार में निर्मला पहले, खुशबू सिंह मौर्या दूसरे, कल्पना तीसरे स्थान, 48 किलोग्राम भार में वंदना पहले, शीला दूसरे, नीलू पान्डेय तीसरे स्थान पर रहीं। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रहलाद प्रसाद ने मेडल पहनाकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये धन्यवाद दिया और कहा कि जो प्रतिभागी तियोगिता में सफल नही हुएं उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं। बल्कि और मेहनत करने की जरूरत है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार, रामवृक्ष प्रसाद, अवधेश वर्मा, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, डॉ. सत्यनारायण रहे।
विज्ञापन