{"_id":"69-97163","slug":"Maharajganj-97163-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 लाख से सुधरेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 लाख से सुधरेगी बिजली
Maharajganj
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। तेज आंधी-बारिश से जिले में मंगलवार को करीब 400 बिजली के पोल व पांच किलोमीटर लंबे तार टूट गए थे। जिसे बदलने के लिए बिजली विभाग ने आपदा राहत के तहत प्रस्ताव बनाकर भेजा है। दोनों वितरण खंडों में तूफान से प्रभावित गांवों में बिजली सप्लाई के सुधार के लिए विभाग ने 32 लाख का प्रस्ताव बनाया है।
जिले में सोमवार व मंगलवार को तेज हवा व बारिश से बिजली के खंभे व तार टूट गए। इसके कारण बिजली की सप्लाई कई दिनों तक प्रभावित रही। बिजली वितरण खंड महराजगंज में इससे 262 खंभे, दो किलोमीटर तार, 68 डिस्क, 165 रेगुलेटर, 165 क्रास आर्म टूट गए। इसी प्रकार बिजली वितरण खंड आनंदनगर में तेज हवा व बारिश के कारण करीब 140 बिजली के खंभे, तीन किलोमीटर लंबाई में तार सहित क्रास आर्म, डिस्क, रेगुलेटर आदि सामान टूट गए। जिससे इन क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई। इन्हें बदलने के लिए महराजगंज वितरण खंड में 20 लाख रुपये व आनंदनगर वितरण खंड में 12 लाख रुपये का प्रस्ताव संबंधित एक्सईएन की ओर से बनाकर मुख्य अभियंता गोरखपुर वितरण मंडल को भेजा गया है। प्रस्ताव पर संस्तुति मिलने पर पोल व तार बदले जाएंगे।
डीएम को ज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र यादव के नेतृत्व में किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर पानी निकासी की शिकायत किया है। बौलिया राजा, मुंडेरा कला, बड़हरामीर के किसान का कहना है कि मंगलवार को तेज बारिश के कारण धान की फसल पानी से डूब गई है। इन गांवों का पानी बलिया नाले में गिरता है। सुकठिया गांव के सामने बलिया नाले में कुछ मछुआरों ने पानी रोक कर बंधा बनाया है। जिससे खेत से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। किसानों ने पानी निकासी कराने की मांग की है।