{"_id":"69-97016","slug":"Maharajganj-97016-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड व दवा की दुकानाें पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड व दवा की दुकानाें पर छापा
Maharajganj
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर व डिप्टी सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड सेंटर, क्लिनिक और दवा की दुकानाें पर छापामारी की। इस दौरान एक क्लिनिक पर ओपीडी रजिस्टर नहीं मिला। दवा की दुकान पर फार्मासिस्ट नहीं थे। हाईटेक अल्ट्रासाउंड पर अल्ट्रासाउंड संदेहास्पद मिला। संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एसडीएम जितेंद्र कुमार कुशवाहा और डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आईए अंसारी ने अपनी टीम के साथ कई जगह छापामारी की। हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर पर सरोज क्लिनिक के डॉक्टर आलम के भेजे गए मरीज अधिक मिले। अभिलेख संतोषजनक नहीं मिले। संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बॉडीकेयर और मॉर्डन अल्ट्रासाउंड सेंटर कुछ हद तक ठीक मिला। टीम ने सरोज क्लिनिक की भी जांच की। यहां डॉक्टर ओपीडी रजिस्टर नहीं दिखा सके। यहां महिलाओं का केस अधिक पाया गया। डॉक्टर सरोज इलाज करते हैं लेकिन महिलाओं की संख्या अधिक होने पर टीम ने संदेह जताया। इनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। टीम ने फरेंदा रोड स्थित जिला अस्पताल के सामने दवा की दुकानाें की भी जांच की। इसमें प्रकाश फार्मा, गीतांजलि मेडिकल स्टोर, पापुलर मेडिकल स्टोर पर न तो फार्मासिस्ट मिले और न ही मालिक। प्रगति मेडिकल स्टोर की जांच में फार्मासिस्ट मौके पर मिले। जांच टीम ने जिन दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं हैं उसे बंद कराया। टीम ने चेतावनी दी है कि बिना फार्मासिस्ट वाली दुकानें नहीं चलनी चाहिए। दवा की दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं होने के संबंध में टीम ने औषधि निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम सदर ने बताया कि डीएम के निर्देश पर छापामारी की गई है। आगे भी छापामारी की जाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आईए अंसारी ने बताया कि हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर, सरोज क्लिनिक, तीन मेडिकल की दुकानों पर कमियां मिली हैं। बिना फार्मासिस्ट के दवा की दुकानें नहीं चल सकती हैं। रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।