{"_id":"69-97012","slug":"Maharajganj-97012-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज के प्रभारी डीपीआरओ सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज के प्रभारी डीपीआरओ सस्पेंड
Maharajganj
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ (ब्यूरो)। जिला पंचायतराज अधिकारियों और उपनिदेशकों की समीक्षा बैठक में पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव ने सफाई कर्मचारी के उत्पीड़न के आरोप में महाराजगंज के प्रभारी डीपीआरओ प्रभाकर को निलंबित करने के निर्देश दिए। पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि गांवों में शौचालय बनाने की योजना में जरा भी लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों की आबादी और घरों की संख्या का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे की फीडिंग 31 अक्तूबर तक निदेशालय को उपलब्ध करा दी जाए। कैलाश यादव ने कहा कि लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में वर्ष 2013-14 में चयनित 2101 ग्रामों 714 को संतृप्त कर दिया गया है। शेष गांवों को दिसंबर तक संतृप्त कर दिया जाए। योजनाओं के लाभार्थियों में अल्पसंख्यक वर्ग के 20 प्रतिशत लोगों का चयन अवश्य किया जाए। उन्होंने पंचायतों के परिसीमन का काम पूरा 20 अक्तूबर तक निदेशालय को उपलब्ध करा दिए जाएं। गलत परिसीमन किया गया तो डीपीआरओ जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी जिलों में परियोजना समन्वयकों की भर्ती एक माह में पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन