{"_id":"69-96897","slug":"Maharajganj-96897-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि, सीएमओ को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि, सीएमओ को चेतावनी
Maharajganj
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सीएचसी धानी पर बालक की मौत के मामले में संवेदनहीनता बरतने पर डीएम ने डॉक्टर ऋषि कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही सीएमओ जितेंद्र कुमार माहेश्वरी को कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी है।
पुरंदरपुर के टोला नगेसर गांव निवासी उमेश का चार साल का पुत्र गणेश अपने ननिहाल केवटनिया पुरंदरपुर गांव में रहता था। दो सितंबर को घर के पास पानी भरे गड्डे में डूब गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी ले गए। लेकिन वहां इमरजेेंसी कक्ष में न तो डॉक्टर मिले और न ही फार्मासिस्ट। इलाज के अभाव में कुछ समय बाद गणेश की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने सीएचसी पर हंगामा किया। जदयू नेता विजय सिंह एडवोकेट ने डीएम से शिकायत कर लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी। कमेटी मेें एसडीएम फरेंदा, एसीएमओ डॉ. एसके सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. एसडी त्रिपाठी को जांच अधिकारी बनाया गया। जांच टीम ने पाया कि घटना के दिन चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह अवकाश पर थे। डॉ. मणिशेखर प्रभारी थे। मामले में सीएमओ ने लापरवाह डॉ. ऋषि तिवारी का स्थानांतरण न्यू पीएचसी नौसागर कर दिया। डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इलाज में लापरवाही और संवेदनहीनता बरतने पर डॉक्टर ऋषि कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई है। साथ ही डॉक्टरों पर नियंत्रण नहीं करने और स्वास्थ्य सुविधा में लापरवाही में सीएमओ को चेतावनी दी गई है।