फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया। मंदिरों को खूब सजाया गया था। देर रात तक भजन-कीर्तन चलता रहा। भगवान के जन्म के दिन व्रत रखकर लोग सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन

नगर के श्याम मंदिर, सिंचाई कॉलोनी के शंकरजी के मंदिर, कोतवाली परिसर स्थित रामजानकी मंदिर, हनुमानगढ़ी स्थित मंदिर, पुलिस लाइंस, पोस्टऑफिस और टेढ़वा कुटी के पास ठाकुर जी के मंदिर पर भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंडित दयाशंकर शुक्ल ने बताया जिस तिथि को आधी रात के समय अष्टमी होती है। उसी दिन जन्माष्टमी मनाया जाना उचित
विज्ञापन

होता है।
रविवार को सुबह के 10:41 बजे तक सप्तमी तिथि थी। इसके बाद सोमवार को 10 बजे तक अष्टमी तिथि है। अष्टमी रविवार की आधी रात को पड़ रही है। जिससे इस दिन को ही मनाया जाना सही है। सिंचाई कॉलोनी में शाम के तीन बजे से भजन कीर्तन आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें सिंचाई विभाग के एक्सईएन बीपी सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, आमोद कुमार श्रीवास्तव, श्यामबिहारी चौहान, जसबीर थापा, उमेश चंद्र त्रिपाठी आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फरेंदा रोड के श्याम मंदिर पर

श्रीकृष्ण का शृंगार भानुप्रताप त्रिपाठी और राधे राधे द्वारा किया गया। रात में भजन गायन का कार्यक्रम किया गया।
भजन गायक धर्मकिशोर, पन्नेलाल, धर्म किशोर दूबे, पारस चौहान की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। इस मौके पर विजय गोयनका, अंकित, अंकुर, सन्तोष, दीपक आदि की भागीदारी रही। रात में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। जिले में भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों ने इस दिन व्रत रखकर अपनी सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। अपने-अपने घरों में भी लोगों ने झाकियां सजाईं। मंदिरों में रात बारह बजते ही घंटे-घडि़याल बजने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed