{"_id":"69-77403","slug":"Maharajganj-77403-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फं दे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फं दे से लटकता मिला महिला का शव
Maharajganj
Updated Mon, 02 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सतगुरु के बड़ा टोला में रविवार शाम एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। बताया जाता है कि खाना बनाने को लेकर घर वालों से कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।
पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुरु के बड़ा टोला निवासी निशा की लाश रविवार शाम 4:30 बजे उसके कमरे में फंदे से लटकती मिली। घटना के समय घर के सदस्य खेत में गए थे। जब वे लौटे तो निशा को आवाज लगाई। कोई आवाज नहीं आने पर घर वालों को कुछ शक हुआ। वे अंदर गए तो देखा कि उसकी लाश फांसी के फंदे से लटक रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुबह खाना बनाने को लेकर घर वालों ने निशा को कुछ कह दिया था। यह बात उसे अच्छी नहीं लगी। खाना नहीं बनाने की शिकायत उसके घर वालों ने निशा के मायके में दे दी। इससे गुस्से में आकर निशा ने आत्महत्या कर लिया। पति दिलीप निषाद बाहर रहता है।
इस संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव का कहना है कि घर वालों से कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मामले की जांच की जा रही है।