फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दौड़ और हैमर थ्रो में सदर के विद्यार्थी अव्वल

दौड़ और हैमर थ्रो में सदर के विद्यार्थी अव्वल

Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। तीन दिवसीय 24वां जनपद स्तरीय युवक समारोह का शुभारंभ बुधवार जिला स्टेडियम में हुआ। इसका आयोजन पंचायत इंटर कालेज परतावल बाजार ने किया। प्रतियोगिता के सीनियर बालक और बालिका वर्ग में सदर तहसील के विद्यार्थियों ने दौड़ और हैमर थ्रो में पहला स्थान प्राप्त किया है। मुख्य अतिथि विधायक सुदामा प्रसाद ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर उनकी हौसला आफजाई की।
विज्ञापन

वरिष्ठ बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में सदर तहसील के इंटर कॉलेज देवीपुर के विक्रम चौहान ने प्रथम, बालिका वर्ग में इसी कॉलेज की छात्रा नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो सदर के पनियरा इंटर कॉलेज के श्रवण और बालिका वर्ग में इसी तहसील के डीएवी घुघली की छात्रा अकलिया को प्रथम स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में निचलौल तहसील के छात्र जन्मेजय ने प्रथम, इंटर कॉलेज देवीपुर के राजेश द्वितीय और गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज के गिरिजेश कुमार को तीसरा स्थान मिला है। जूनियर बालिका वर्ग में फरेंदा तहसील के इंटर कॉलेज उदितपुर की छात्रा रूपा गौड़ ने प्रथम, सदर की नीलम गुप्ता ने द्वितीय व निचलौल की वाहिदा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग हैमर थ्रो में डीएवी इंटर कॉलेज घुघली की छात्रा शालू वर्मा प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवां की अन्नू चौरसिया द्वितीय और इसी स्कूल की पूजा पांडे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद के वरिष्ठ बालक वर्ग में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली के असलम बेग प्रथम, जयपुरिया इंटर कालेज फरेंदा के धर्मेश द्वितीय और नौतवनां के इंटर कॉलेज सोधी लक्ष्मीपुर के जुनैद अंसारी तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद के जूनियर बालक वर्ग में निचलौल के रहीश अली प्रथम, सदर के आफताब खां दूसरे व एमजी इंटर कॉलेज सिसवा के असरफ अली तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक सुदामा प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। गुरुवार को पांच हजार मीटर, 1500 मीटर और लंबी कूद का आयोजन होगा। इस मौके पर आयोजक प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, अजीत श्रीवास्तव, सतीश चंद्र श्रीवास्तव और त्रियुगी नारायण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed