{"_id":"69-73739","slug":"Maharajganj-73739-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों में मतदाता पंजीकरण केन्द्र बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों में मतदाता पंजीकरण केन्द्र बनेगा
Maharajganj
Updated Sat, 05 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें महाविद्यालय, मदरसा और स्वयंसेवी संस्थाओं से शत-प्रतिशत मतदाता बनाने में सहयोग करने पर जोर दिया गया।
बैठक डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि संस्था प्रमुख अपने कॉलेज और क्षेत्र में मतदाता बनाने का कार्य करें। जिले के सभी डिग्री कॉलेजों में एक मतदाता पंजीकरण केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालय के एक कर्मचारी को इसका प्रभारी और एक समन्वयक की नियुक्ति की जाए। इसके अलावा हर कक्षा में एक छात्र और एक छात्रा को मानीटर बनाया जाएगा। वे 18 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करेंगे। उनका फार्म भरवाकर मतदाता बनाएंगे। महाविद्यालयों में एक कंप्यूटर भी लगाया जाएगा। डीएम ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदाता बनाने वाले महाविद्यालयों को 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्था के लोग अपने क्षेत्रों में ऐसी महिलाओं की सूची तैयार कर लें, जो वोटर नहीं हैं। उन्हें शिविर लगाकर मतदाता बनाया जाएगा।
एडीएम ने कहा कि एक जनवरी 2014 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाला कोई भी छूूटने नहीं पाए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश ने कहा कि छह, 20 और 27 अक्टूबर को मतदाता पुनरीक्षण की विशेष तिथि है। इस दौरान महाविद्यालयों और संस्थाओं के प्रमुख व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
चौरसिया महासभा का सम्मेलन 22 को
महराजगंज। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा का पनियरा में छह अक्टूबर को होने वाला सम्मेलन अब 22 अक्टूबर को होगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष विधिनारायण वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पान किसान यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री छोटेलाल चौरसिया के निर्देश पर कार्यक्रम की तिथि बदली गई है।