फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संगठन के दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: मंत्री

संगठन के दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: मंत्री

Thu, 19 Sep 2013 05:36 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Thu, 19 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुंअर आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन के दम पर चुनाव लड़ेगी। राहुल, सोनिया व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में ही अगला चुनाव लड़ा जायेगा। आरपीएन बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर कांड के लिए सिर्फ सपा दोषी है। कानून व्यवस्था ठीक न होने के कारण यह घटना हुई। कहा कि प्रधानमंत्री के साथ वे मुजफ्फरनगर का दौरा किए। वहां केन्द्र की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति शासन की बात पर दो टूक में कहा कि कांग्रेस मुजफ्फरनगर में शांति चाहती है। सड़कों की दुर्दशा पर कहा कि इसके लिए सपा सरकार दोषी है। बस्ती, मेंहदावल, कैंपियरगंज मार्ग के लिए सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं भेजा जा रहा है। प्रस्ताव मिलते ही धन अवमुक्त कर दिया जाएगा। नरेंद्र मोदी पर आरपीएन ने कहा कि भाजपा की जरूरत मोदी हैं। कांग्रेस अपने सिद्धांतों पर चलती है। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद ही प्रधानमंत्री का चयन किया जाता है। महराजगंज संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की बात पर एक सिरे से खारिज कर दिये और कहा कि वे पडरौना संसदीय चुनाव से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed