फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छह लोगों पर डकैती का मुकदमा

छह लोगों पर डकैती का मुकदमा

Sat, 13 Apr 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Sat, 13 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
निचलौल/मिठौरा। गेहूं काटने के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस ने छह लोगाें के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना हो रही है। सच्चाई के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ठूठीबारी क ोतवाली के जमुईकला गांव के रहने वाले मोहन कंबाइन चलवाते हैं। वह सपा के वरिष्ठ नेता पप्पू तिवारी के कंबाइन का काम देखते हैं। शुक्रवार की शाम को कंबाइन बरगदवां गांव के पास चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोग पहुंचे और गेहूं कटवाने की बात करने लगे। इस दौरान कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मोहन का कहना है कि उसे कुछ लोगाें ने मारा- पीटा और 25 हजार तीन सौ रुपये छीन लिए। मोहन ने पुलिस को तहरीर दी। निचलौल पुलिस ने जितेंद्र, बिंद्रेश, विनोद, सोनू, अखिलेश और मोनू के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं जिन लोगोें के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है उन लोगों का कहना है कि पुलिस ने दबाव में आकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की सही जांच हो जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। इस बाबत एसओ निचलौल का कहना है कि उन्होंने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले की विवेचना हो रही है। सच्चाई के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed