{"_id":"69-57863","slug":"Maharajganj-57863-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीत रही जनवरी नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीत रही जनवरी नहीं मिला वेतन
Maharajganj
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान को लेकर शिक्षक असमंजस में हैं। जनवरी बीत रही है, लेकिन अभी तक दिसंबर की सेलरी नहीं मिली है। इस बीच में कई त्योहार बीत गए।
शासन ने ई-पेमेंट व्यवस्था लागू कर दिया है। इसके चलते हर विभागों मेें सेलरी भुगतान ट्रेजरी के जरिए आनलाइन कराने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में शिक्षकों की सेलरी भी मैनुअल की जगह ई-पेमेंट से करने की तैयारी है। जिले के करीब 2500 शिक्षकों की फीडिंग में समय लग रहा है। इससे शिक्षकों के वेतन भुगतान में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इसे लेकर बुधवार को बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र लिखा। इसमें उनसे वेतन भुगतान को लेकर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा यह भी पूछा है कि डाटा फीडिंग किससे कराई जा रही है। जबकि 40 रुपये प्रति शिक्षक की दर से भुगतान होना है। उन्होंने फीडिंग करने वाले का पूरा ब्योरा तलब किया है।
इस संबंध में वित्त एवं लेखाधिकारी प्रमोद चन्द शाह का कहना है कि आनलाइन फीडिंग की दिक्कतों के चलते वेतन भुगतान में देरी हो रही है। जल्द भुगतान का प्रयास किया जा रहा है। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि वित्त एवं लेखाधिकारी से जवाब मांगा गया है।