फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बीएसए की चेकिंग में कई पर कार्रवाई

बीएसए की चेकिंग में कई पर कार्रवाई

Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बीएसए के लगातार दौरे से स्कूल छोड़कर गायब रहने वाले शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीएसए ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान कई शिक्षकों के अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। कई शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन

बीएसए ने मंगलवार को सबसे पहले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय विकास खंड मिठौरा का निरीक्षण किया। उन्होंने टीचर सीमा यादव के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन रोक दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरी के निरीक्षण में विद्यालय की हालत अत्यंत दयनीय मिली। इसके साथ ही विद्यालय की रंगाई-पुताई नहीं हो सकी है। विद्यालय में लेट से आने और नशीले पदार्थों के सेवन की भी बात सामने आई। बीएसए ने प्रधानाध्यापक विद्यासागर से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर निलंबित करने की चेतावनी दीहै। प्राथमिक विद्यालय डुमरी की हालत दयनीय पाई गई। इनके साथ ही मिला कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक नशीले पदार्थों का सेवन कर आते हैं। बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए ने बीआरसी सदर का भी निरीक्षण किया। यहां अनुपस्थित आठ शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन रोक दिया। बीएसए ने बेलभरिया के शिक्षामित्र रामज्ञान मौर्य, केवटान के सुरेन्द्र कुमार वर्मा, सतभरिया के जीतमणि, फुलवरिया क ी गीता देवी, करमहां की प्रियंका पटेल, पिपरा बाबू की नमिता पटेल, अमरूतिया की गीता चौधरी और मुड़िला तिवारी के सुनील दत्त तिवारी पर कार्रवाई की है। बीएसए ने दूरभाष पर प्राथमिक विद्यालय इलाहाबास की जानकारी ली। पता चला कि प्रधानाध्यापक अनुपस्थित हैं। उनका एक दिन का वेतन काट दिया गया। बीआरसी सदर के निरीक्षण में एनपीआरसी राजेन्द्र कुमार वर्मा गायब मिले। उनका एक दिन का वेतन काटा गया है। बीआरसी में ही अमरेन्द्र बहादुर, सुधाकर राय भी अनुपस्थित मिले। उनका भी एक दिन का वेतन काटा गया है। महराजगंज में कराए जा रहे शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी कई शिक्षक गायब मिले इनका एक दिन का वेतन काट दिया गया है। इन शिक्षकों में करमहां क े प्रशांत राय, घोटहीं की शशिप्रभा राय, सेमरा राजा के शिवनाथ प्रसाद, नटवां के राजीव पाठक, सिसवा बाबू की क्षमा पासवान, बरई टोला के ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, रूद्रापुर की प्रियंका वर्मा, बागापार के देवीशरण त्रिपाठी, बेलवा चाफी के देवेन्द्र नाथ यादव, कोदईपुर के सतीश चन्द्र, बेइलियां के हिमायत अली उस्मानी, भावचक के संजय वर्मा, दरौली की किरन सिंह, भावचक के ही मेवालाल, बेलहिया के सुग्रीव यादव, रूधौली के धर्मेन्द्र कुमार, जंगल फरजंद अली के जयहिंद, सलामत गढ़ के विजेन्द्र कुमार गौतम, परासखांड़ के फेकू प्रसाद, कांध के पुरुषोत्तम वर्मा, बागापार के रामबिजुल, परासखाड़ के उमेश चन्द्र, अहमदपुर के नईम अहमद सिद्दीकी, मोती टोला के सौरभ कुमार पांडेय, सवरेजी के मनोज कुमार, नेता के अंबरीश कुमार, अमरूतिया के मुकेश कुमार, मटिहनिया चौधरी की गिरिजा, कोटा मुकंदपुर के मनोज शर्मा, रामनगर के आलोक सिंह और पकड़ी खुर्द प्राथमिक विद्यालय के राजेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। जो भी शिक्षक अनुपस्थित मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed