फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गैर इरादतन हत्या में तीन का सरेंडर

गैर इरादतन हत्या में तीन का सरेंडर

Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/पुरंदरपुर। गैर इरादतन हत्या के तीन अभियुक्तों ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एक अभियुक्त अभी भी फरार है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के कैथवलिया सर्वजीत निवासी चतुर्गुन (42) और पंचदीन के घर के बच्चे 13 जनवरी की सुबह आपस में गोली खेल रहे थे। खेल में किसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बच्चों में कहासुनी हो गई थी। घर वाले भी पहुंच गए। किसी तरह मामला शांत हुआ तो दोनों पक्ष अपने-अपने घर निकल गए। 15 जनवरी की शाम उसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्ष से चतुर्गुन, पंचदीन, अमर सिंह, शशिकला, नरसिंह, पूजन, शैल कुमारी, सुदामा, आशा, कोमल, मिथिला, तीजा, अरुण और दुर्गविजय घायल हो गए थे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी में भर्ती कराया गया, जहां चतुर्गुन, पंचदीन, शशिकला, सुदामा, कोमल और अमर सिंह की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उसी रात चर्तुगुन की मौत हो गई थी।

पुलिस ने इस मामले में चतुर्गुन के बेटे धर्मवीर चौहान की तहरीर पर पंचदीन, रामसागर, मंटू और बबलू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार सुबह पंचदीन, रामसागर और मंटू ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस बबलू की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed