फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छात्रसंघ चुनाव के बाद मारपीट

छात्रसंघ चुनाव के बाद मारपीट

Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव ने प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगा दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद कॉलेज गेट पर मारपीट हो गई। इस बवाल में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेन्द्र यादव का सिर फट गया है। उसे जिला संयुक्त अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत खराब देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस मामले में एक छात्र नेता को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। सोमवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू होने के बाद 11:5 बजे संयुक्त मंत्री शमीम अकरम ने शिकायत की कि कुछ छात्र दोबारा वोटिंग की कोशिश कर रहे हैं। इस बात को लेकर पुलिस से शमीम की झड़प हो गई। दूसरी घटना 12:30 बजे हुई। कुछ छात्र निकलने वाले गेट के रास्ते घुसकर फर्जी तरीके से वोट डालना चाहते थे। इसे देखकर अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र नाथ द्विवेदी ने व्यवस्था को कोसा। इसी दौरान कुछ पुलिस वालोें ने उन्हें भला बुरा कह दिया। पुलिस द्वारा अपमानित करने की बात को लेकर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और ज्ञानेंद्र नाथ के भाई शचिन्द्र नाथ द्विवेदी से पुलिस की झड़प हो गई। कुछ देर के लिए माहौल खराब हो गया। शचिन्द्र ने विरोध में पुलिस के सामने ही अपने कपड़ा फाड़ डाले। शाम को परिणाम आने के बाद बवाल हो गया। गेट से निकलते समय छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी जितेन्द्र यादव से कुछ लोगों की झड़प हो गई। इस दौरान मारपीट होने लगी। इसमें जितेन्द्र यादव के सिर पर किसी ने वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने इस मामले में समाजवादी छात्र सभा के नेता अंकुर मणि को हिरासत में ले लिया। देर रात तक मामले की जांच-पड़ताल चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed