फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छात्रसंघ चुनाव जीत ज्ञानेंद्र बने अध्यक्ष

छात्रसंघ चुनाव जीत ज्ञानेंद्र बने अध्यक्ष

Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव परिणाम देर शाम छिटपुट विवादों के बीच आ गया। अध्यक्ष पद पर ज्ञानेन्द्र नाथ द्विवेदी ने जीत हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेन्द्र कुमार यादव को 171 मतों से पराजित किया। नीरज कुमार पटेल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। ज्ञानेन्द्र नाथ द्विवेदी को 577, जितेन्द्र यादव को 406, नीरज पटेल को 364 और अयूब अंसारी को 46 मत मिले। सबसे कांटे की टक्कर कोषाध्यक्ष पद पर हुई। इसमें महेंद्र कुमार गौतम ने महज नौ मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे कॉलेज कैंपस में मतदान होना था लेकिन वोटिंग साढ़े तीन बजे तक हुई। मतदान के विद्यार्थियों का हुजूम समय से पहुंचने लगा। 3289 विद्यार्थियों को अपने मत का प्रयोग करना था मगर 1400 ने ही मतदान में हिस्सा लिया। मतदान सुबह शांतिपूर्वक शुरू हुआ मगर दोपहर में कई बार पुलिस और छात्र नेताओं के बीच झड़प हुई। पूर्व अध्यक्ष शचिन्द्र नाथ द्विवेदी से पुलिस की जमकर कहासुनी हो गई। पुलिस के विरोध में शचिन्द्र ने अपने कपड़ा फाड़ डाले। वोटिंग के बाद मतगणना की प्रक्रिया शाम चार बजे से शुरू हुई। पहला परिणाम पांच बजकर पांच मिनट पर कोषाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री का आया। कोषाध्यक्ष पद पर महेन्द्र कुमार गौतम ने महज नौ मत ज्यादा पाकर जीत हासिल की। उन्हें 388 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्ञानेन्द्र कुमार गुप्त को 379 मत मिले। राकेश को 241, आसिफ सब्बीर को 215 और पंकज तिवारी को 153 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए 24 मत अवैध पड़े।
विज्ञापन

कुछ देर बाद संयुक्त मंत्री का रिजल्ट आ गया। इसमें दीपक विश्वकर्मा ने 476 वोट पाकर जीत हासिल की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी धीरज वर्मा ने 422 मत मिले। इसके अलावा शमीम अकरम को 274 और शिशुपाल क ो 198 मतों से संतोष करना पड़ा। संयुक्त मंत्री पद के लिए 30 मत अवैध पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष का पद राहुल तिवारी ने 197 मतों से जीत लिया। उसे 652 मत मिले। आशीष नायक को 455 और अशोक यादव को 266 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में 23 मत अवैध पड़े। महामंत्री पद के लिए मैदान में खड़े अविनाश कुमार को 1027 मत मिले। आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनाव मैदान में खड़ी स्नेहा को हार का सामना करना पड़ा। उसे 334 मतों से संतोष करना पड़ा। अविनाश कुमार ने यह चुनाव 693 मतों से जीत लिया। इसमें 36 मत अवैध पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed