फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बीईओ की संस्तुति पर शिक्षक सस्पेंड

बीईओ की संस्तुति पर शिक्षक सस्पेंड

Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सिसवा की संस्तुति पर बीएसए ने एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। उन पर अतिरिक्त कक्षा निर्माण के धन का गबन करने का आरोप है। आरोपों की जांच बीईओ बृजमनगंज को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिसवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुंडेरी फार्म परिसर में वित्तीय वर्ष 2008-09 में अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के लिए धन का आवंटन किया गया था। निर्माण प्रभारी प्रधानाध्यापक गुनेश्वर प्रसाद गुप्त ने कक्ष नहीं बनवाया, जबकि विभाग से भेजी गई पूरी धनराशि खाते से निकाल ली। इस पर बीईओ ने 16 जनवरी को अपनी संस्तुति समेत जांच आख्या बीएसए को भेज दी। उन पर शासकीय धन के गबन का आरोप है। इस पर कार्रवाई करते हुए बीएसए ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि में उनको शिक्षण कार्य करने के लिए उसी विद्यालय में अटैच कर दिया गया है। निलंबित शिक्षक से विद्यालय का वित्तीय कार्य नहीं लिया जाएगा। इस प्रकरण की जांच करने के लिए बीईओ बृजमनगंज अशोक कुमार राय को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उनसे दो सप्ताह के अंदर जांच आख्या सभी साक्ष्यों के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसकी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed