फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एसओ ने डीह स्थान से उखाड़ दिया पताका

एसओ ने डीह स्थान से उखाड़ दिया पताका

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बुद्धिरामपुर गांव में डीह स्थान से पताका उखाड़ने से लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने ताजिया गुजरने में दिक्कत के नाम पर यह कार्रवाई की है। कोई अप्रिय स्थिति न हो इसे लेकर पूरे गांव में पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बुद्धिरामपुर गांव में रामबचन ने डीह स्थान बनवाया है। उस पर अमावस्या के मौके पर लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित की गई थी। स्थान पर दो पताका लगाए गए हैं। इसे लेकर गांव के मुसलिम समुदाय के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पताका के चलते ताजिया गुजरने में अड़चन आएगी। इस पर शुक्रवार रात एसओ श्यामदेउरवा फोर्स के साथ पहुंचे और पताका उखाड़कर लेते गए। साथ ही उन्होंने रामबचन को जीप में बैठा लिया। गांव के बाहर थोड़ी दूर पुलिस ने रामबचन को छोड़ दिया।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर दूसरे समुदाय में काफी गुस्सा है। शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के काशीनाथ, सतीश सिंह, धर्मेंद्र और अशोक यादव समेत अन्य लोग गांव में पहुंचे और नाराजगी जताई। उन लोगों ने पूरे प्रकरण से योगी आदित्यनाथ को रूबरू करा दिया। हिंदू समुदाय के लोग तत्काल पताका लगाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उसके रहने से ताजिया ले जाने में किसी तरह की अड़चन नहीं है। जान बूझकर उसे उखड़वाया गया है। रविवार को पूरे दिन वे लोग डीह स्थान पर मौजूद रहेंगे। उनकी चेतावनी के चलते गांव में पीएसी और पुलिस तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी लक्ष्मीनारायण का कहना है कि गांव में किसी तरह का तनाव नहीं है। सतर्कता के तौर पर पीएसी और पुलिस तैनात की गई है। अराजकता फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed