{"_id":"69-53686","slug":"Maharajganj-53686-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की दुकान में चोरी
Maharajganj
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। रेलवे स्टेशन के समीप सिद्धि टेलीकॉम मोबाइल की दुकान में नकब काटकर चोरों ने करीब डेढ़ लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। यहां पहले भी करीब आधा दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस किसी का खुलासा नहीं कर सकी है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा रेलवे स्टेशन के पास विनय जायसवाल सिद्धि टेलीकॉम नामक मोबाइल की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार रात उनकी दुकान में नकब काटकर चोरों ने नकदी, मोबाइल सेट, मेमोरी कार्ड, रिचार्ज कूपन समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा लिया। शनिवार सुबह किसी ने मोबाइल के जरिए इसकी सूचना दी कि उनकी दुकान का दरवाजा खुला है। उस समय वह अपनी रिश्तेदारी में नौतनवां गए थे। वापस आने के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। इसमें करीब डेढ़ लाख रुपये के चोरी होने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। कस्बे में डेढ़ महीने के अंदर करीब आधा दर्जन चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस उनमें से किसी का सुराग नहीं लगा सकी है।
इस संबंध में एसओ कोठीभार सदानंद सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर चोर को पकड़ लिया जाएगा।