{"_id":"69-53622","slug":"Maharajganj-53622-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का लक्ष्य होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का लक्ष्य होना जरूरी
Maharajganj
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चौक बाजार। चौक बाजार स्थित महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केडी शाही ने कहा कि बिना लक्ष्य शिक्षा बेकार है। आज की शिक्षा क्या है। हम कहां जा रहे हैं, यह चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए शिक्षा का अलख जगा रहा है।
इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो साल पहले इस महाविद्यालय का शिलान्यास किया गया था। चुनौतियों और बाधाओं को तोड़ते हुए महाविद्यालय तय समय पर बनकर तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि दो-तीन सालों के भीतर बीएसएसी, बीएड, स्नातकोत्तर और वाणिज्य की कक्षाएं चलेंगी। योगी ने कहा कि यह क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा था, मगर अब विकास होगा। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि केडी शाही को गोरक्षनाथ की प्रतिमा भेंट की गई। वहीं महंत सुरेश दास, मनोज नाथ व झगरु प्रसाद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जयप्रकाश शाही, भवन मिस्त्री रामकरन व लालबहादुर को भी सम्मानित किया गया। समारोह को गजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, अनिरुद्ध पांडेय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता यूपी सिंह ने किया। इस मौके पर रवीन्द्र दास, रामानुज त्रिपाठी, टीपी शाही, उदयभान मल्ल, श्रवण सिंह, काशीनाथ आदि मौजूद रहे।