फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अनियंत्रित बाइक सवार पेड़ से टकराए, दो घायल

अनियंत्रित बाइक सवार पेड़ से टकराए, दो घायल

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल बाजार में गुरुवार की शाम अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे दो लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसवार निवासी मोलई (35) गांव के पुषदेव (27) को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहा था। दोनों परतावल स्थित हट्ठी माई के स्थान पर पहुंच थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जहां नाजुक स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

जिलेदार की बाइक चोरी
खुशहालनगर। निरीक्षण करने गए जिलेदार की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली। सिंचाई खंड द्वितीय देवरिया-कप्तानगंज रजवाहा के जिलेदार राजभवन चौधरी घुघली थाना क्षेत्र के जखिरा के पास निरीक्षण करने आए थे। वह बाइक खड़ी कर खेत में पड़ताल करने चले गए, तभी चोरों ने उनकी बाइक चुरा ली। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed