{"_id":"69-53083","slug":"Maharajganj-53083-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाइड्स ने खेलों में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाइड्स ने खेलों में दिखाया हुनर
Maharajganj
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। किसान आदर्श इंटर कालेज बेलवां में तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट और गाइड रैली का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। इसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से आए गाइड खेलोें में अपना हुनर दिखा रहे हैं।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी बसंत राम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। इसके बाद सरदार पटेल इंटर कालेज पुरैना, डीएवी नारंग इंटर कालेज घुघली, प्रताप कन्या जूनियर हाईस्कूल झनझनपुर, जनता इंटर कालेज पुरन्दरपुर, रमानाथ उमाशंकर इंटर कालेज फूलमनहां, किसान आदर्श इंटर कालेज बेलवा, महात्मा गांधी इंटर कालेज बृजमनगंज, चोखराज तुलस्यान इंटर कालेज सिसवा, प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कालेज सिसवा, मसीह सेवाश्रम निचलौल, राजा रतनसेन इंटर कालेज निचलौल के स्काउट गाइड्स ने रिले रेस, जिवनिंग थ्रो, कैम्पिंग, हाई जंप, लांग जंप, कैंप फायर आदि खेलों में अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक उदयभान मल्ल ने किया। यहां रामनाथ प्रसाद, शशिकला सिंह, संजय कुमार मिश्र, डॉ. सुरेखा त्रिपाठी और डीएन सिंह आदि उपस्थित रहे।