{"_id":"69-53082","slug":"Maharajganj-53082-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन
Maharajganj
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कालेज की दो छात्राओं ने विन्ध्याचल मंडल के सोनभद्र में आयोजित तीन दिवसीय 58वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद एवं द्वितीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नेशनल टीम के लिए अपना जगह सुरक्षित कर लिया। कालेज के शारीरिक व्यायाम शिक्षक एवं टीम प्रभारी रूपनारायण यादव व सहायक टीम प्रभारी शैलेन्द्र पाठक को आयोजक समिति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सरपतहा के मोहनपुरवा कैम्पियरगंज गोरखपुर निवासी रमेश नाथ त्रिपाठी की पुत्री अनामिका त्रिपाठी एमआरडी जनता इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा है। उसको तीरंदाजी का बचपन से शौक था। उसने इस सफलता का श्रेय अपने पिता और शिक्षकों को दिया है। अनामिका ने बताया कि नेशनल टीम में प्रवेश से काफी उत्साहित है। वह राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करना चाहती है। क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द निवासी माया चौरसिया ने बताया कि जूनियर संवर्ग के तीरंदाजी में नेशनल टीम में भाग करने का मौका मिलने से काफी उत्साह है। उसका इरादा दिसंबर में कोलकाता में आयोजित होने वाली नेशनल टीम मेें जगह पक्का करना है।
गोरखपुर मंडल से प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए एमआरडी जनता इंटर कालेज के शारीरिक शिक्षक को आयोजक समिति ने एक अच्छे प्रशिक्षक के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नेशनल खेल में ये छात्राएं अच्छा प्रदर्शन करेंगी। वहीं उनके सहायक टीम प्रभारी शैलेंद्र पाठक को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीआईओएस, प्रबंधक चन्द्रप्रकाश शर्मा और मेजर केएन सिंह ने बधाई दी है।