{"_id":"69-52751","slug":"Maharajganj-52751-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से बालिका की मौत, तीन बच्चे घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से बालिका की मौत, तीन बच्चे घायल
Maharajganj
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी। चेहरी गांव में शनिवार को उस समय कोहराम मच गया जब ट्राली से बालू उतारते समय एक दीवार गिर गई। इससे पांच साल की मासूम बच्ची की दबने से मौत हो गई और तीन बच्चे दब गए। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। तीन में दो की हालत ठीक है, मगर एक बच्चे का इलाज चल रहा है। घटना के बाद ग्राम प्रधान के साथ राजस्व विभाग की टीम ने अहेतुक सहायता देने का आश्वासन दिया।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चेहरी के टोला शेखपुर निवासी बृजलाल अपने दरवाजे पर ट्राली से बालू गिरा रहे थे। दरवाजे पर एक दीवार है। उससे सटाकर बालू उतरा जा रहा था। दीवार की दूसरी ओर सुनीता, सुशील, सुदर्शन और काजल खेल रहे थे। बालू के दबाव के चलते अचानक दीवार टूटकर गिर गई। इससे चारों बच्चे दब गए। जल्दी-जल्दी बाहर निकाला जाने लगा। इस घटना में सुनीता, जिसकी उम्र पांच साल थी, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाकी तीनों बच्चे घायल हो गए। उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को उपचार के बाद छोड़ दिया। एक बच्चे का अभी इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद गांव में राजस्व विभाग की टीम पहुंची। उसका कहना है कि मृत बच्ची के परिवार वालोें को अहेतुक सहायता मुहैया कराई जाएगी।