फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संघर्ष से मिलेगी सफलता

संघर्ष से मिलेगी सफलता

Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जीवन एक संघर्ष है। इसके बिना कुछ हासिल होने वाला नहीं है। इस आधुनिक युग में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य है। इसकी जानकारी के बिना मनुष्य अधूरा है। यह बातें जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहीं। वह रविवार को कालेज परिसर में आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ कंप्यूटर प्रकोष्ठ के जिला अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा को महत्वपूर्ण व अनिवार्य मानकर इसके शिक्षकों को नियमित किया जाए। इसे पहली लड़ाई बताते हुए उन्होंने लखनऊ तक संघर्ष करने के लिए आर्थिक सहायता मुुहैया कराने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि अवनीश नरायन त्रिपाठी ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके एवज में काफी कम पारिश्रमिक मिल रहा है। उनको नियमित कर वाजिब वेतन दिया जाना चाहिए। छोटेलाल गुप्त ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षकों वेतन और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। आप संघर्ष कीजिए, उसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. घनश्याम पांडेय ने कहा कि आप प्रशिक्षक नहीं शिक्षक की भूमिका में कार्यरत हैं। देर से ही सही अधिकार जरूर मिलेगा। संचालन करते हुए डॉ. शांतिशरण मिश्र ने कहा कि हर कंप्यूटर शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देकर विभाग में समायोजित किया जाए। पीजी कालेज नियंता डॉ. घनश्याम शर्मा ने कहा कि आप इस आंदोलन को गति दें, तभी विभिन्न संगठनों की सहायता मिलेगी। रमेश उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह जीवन के लिए आक्सीजन की आवश्यकता है, उसी तरह कंप्यूटर शिक्षा भी जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष श्रद्धानंद त्रिपाठी, अभय श्रीवास्तव और जिला मंत्री विमलेश पटेल ने भी संबोधित किया। यहां सुमित शाही, द्वारिका नाथ चौरसिया, मोहम्मद फिरोज, पवन श्रीवास्तव और धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed