फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बोर्ड परीक्षा में तीन छात्र रस्टिकेट, 4849 ने छोड़ी परीक्षा

बोर्ड परीक्षा में तीन छात्र रस्टिकेट, 4849 ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 14 Feb 2018 12:22 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में तीन छात्र रस्टिकेट, 4849 ने छोड़ी परीक्षा
परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान हाईस्कूल गणित की परीक्षा में तीन परीक्षार्थियों को रस्टिकेट किया गया, जबकि 4849 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। उड़ाका दल समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रो की निगरानी में जुट रहे। हाईस्कूल गणित विषय में पंजीकृत 32334 छात्रों में से 28092 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 4242 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड दी।
वहीं इंटर गृह विज्ञान 4250 पंजिकृत परीक्षार्थियों में से 3643 ने परीक्षा दी। 607 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत इंटर कालेज परतावल से मोहम्मद तारिक, बीडी त्रिपाठी गोडधोवा इंटर कालेज में दीपा और हरिशंकर त्रिपाठी दिग्विजयनाथ इंटर कालेज जमुई पंडित गुलाम रसूल को नकल करते हुए पाए जाने पर रस्टिकेट कर दिया गया। वहीं उडाका दल की टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रो की जांच की।
विज्ञापन

रतनपुर प्रतिनिधि के अनुसार विशम्भर नाथ जनता इंटर कालेज रतनपुर के केंद्र व्यवस्थापक राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल 400 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 317 ने परीक्षा दिया, जबकि 83 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर गृह विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा में तीन परीक्षार्थी पंजीकृत हैं सभी ने परीक्षा दिया है। सावित्री आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोरिया बाजार में प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल 340 पंजीकृत हैं, जिसमें 322 ने परीक्षा दिया और 18 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनधि के अनुसार निचलौल थानाक्षेत्र के जमुई-पंडित स्थित पंडित हरीशंकर तिवारी दिग्विजय नाथ इंटर कालेज जमुई पंडित में हाई स्कूल गणित प्रश्नपत्र के दौरान नकल करते हुए आंतरिक सचल दल ने गुलाम रसूल को पाया गया जिससे उसे रस्टिकेट कर दिया गया।

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार गृहविज्ञान व गणित की परीक्षा में 153 छात्रों ने सख्ती के कारण परीक्षा छोड़ दिया। धानी क्षेत्र के सेठ त्रिलोकी राम अग्रहरी इंटर कालेज में इंटर की गृहविज्ञान के परीक्षा में 122 छात्रों में 28 छात्रों ने व हाईस्कूल की गणित के परीक्षा में 214 छात्रों में 56 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। सेठ महेशराम इंटर कालेज के व्यवस्थापक राकेश पांडेय ने बताया कि गृहविज्ञान में कुल 239 छात्रों में 35 अनुपस्थित व हाईस्कूल के गणित में 78 में 5 छात्र अनुपस्थित रहे। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज आनंदनगर में 29 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed