फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   महाव के कटान को 24 घंटे के अंदर दुरूस्त करें

महाव के कटान को 24 घंटे के अंदर दुरूस्त करें

Thu, 06 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
महाव के कटान को 24 घंटे के अंदर दुरूस्त करें
बरगदवां/परसा मलिक। महाव नाले को टूटने से होने वाली दुश्वारियों को लेकर प्रशासन से गंभीर रुख अख्तियार किया है। यहां कटान स्थल पर होने वाले मरम्मत कार्य का जायजा लेने मंडलायुक्त अनिल कुमार बुधवार को पहुंचे। सिंचाई विभाग को चौबीस घंटे अंदर कटान को भरने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने वनक्षेत्र के अंदर महाव नाले की सफाई के बारे में वन विभाग से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ पर हो रही बारिश से भारतीय सीमा के कोहरगड्डी, छितवनिता और चकरार के सामने तीन स्थान पर टूट गया था। इन कटान स्थलों को सिंचाई विभाग ने भराई कराया। दो जून को पंद्रह दिन के भीतर ही छितवनिता के सामने फिर तटबंध टूट गया। कमिश्नर अनिल कुमार ने कटान को जल्द दुरुस्त करने की हिदायत दी। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने किसानों के नुकसान के बारे में जानकारी ली। महाव तटबंध टूटने से तमाम किसानों की रोपी गई धान की पौध पानी में डूब चुकी है। जहां से पानी हटा भी है तो पीछे खेतों में सिल्ट छोड़ गया है। इससे किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। इन सभी समस्याओं के बारे में मंडलायुक्त को जानकारी दी गई। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने किसानों की हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कहा कि जहां तटबंध टूटा है, वहां मरम्मत कार्य तेजी से होगा।
विज्ञापन

डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने महाव पर हुए कार्यों के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से हर संभव कार्य किए गए हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवां विक्रम सिंह, अधीक्षण अभियंता रामऔतार सिंह, सिंचाई खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह के साथ वन विभाग के अधिकारी, परसा मलिक और बरगदवा के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed