फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   9 crore budget passed

Maharajganj News: गहमागहमी के बीच नौ करोड़ रुपये का बजट पास

Mon, 22 May 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
9 crore budget passed
क्षेत्र पंचायत की बैठक कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र पंचायत की बैठक रविवार को ब्लॉक सभागार कक्ष में गहमागहमी के बीच हुई। इसमें नौ करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडेय की।
बैठक में मौजूद जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों से कार्ययोजना संबंधी प्रस्ताव लिया गया। बैठक में आजीविका मिशन, खरीफ फसल, मनरेगा, पेंशन, कायाकल्प, महिला कल्याण योजना, मत्स्य पालन, कच्चा संपर्क मार्ग, नाली, इंटरलॉकिंग सहित शासन की ओर से संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि बिना भेदभाव के लाभकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का कार्य केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही है। सरकार की मंशा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं का सीधा लाभ गांव तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडेय ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास का जो खाका खींचा गया है, उसका क्रियान्वयन कराया जाएगा। सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने में अधिकारी व कर्मचारी शिथिलता न बरते। इस दौरान संतोष पांडेय, गुड्डू सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामसेवक जायसवाल, सुरेश चंद साहनी, अनवर अली, प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ एमआई जगदीश नारायण शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed