फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   882 vacancy of panchyat sahayak

882 पंचायत सहायक भर्ती के लिए समय सारिणी जारी

Thu, 29 Jul 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
882 vacancy of panchyat sahayak
882 पंचायत सहायक भर्ती के लिए समय सारिणी जारी
विज्ञापन

- 17 अगस्त तक होगा आवेदन, 31 तक तैयार होगी सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी 882 ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायक पद पर भर्ती को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी समयसारिणी जारी कर दी है। निर्धारित समयसारिणी के मुताबिक 17 अगस्त तक पात्रता रखने वाले आवेदक अपना आवेदन कर सकेंगे, वहीं 31 अगस्त तक ग्राम पंचायतों द्वारा श्रेष्ठता सूची को जिला स्तरीय समिति के समक्ष उपलब्ध कराया जाएगा।

पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में नियुक्त किए जाने वाले पंचायत सहायकों की नियुक्ति के लिए 30 जुलाई से एक अगस्त तक मुनादी कराई जाएगी। दो से 17 अगस्त के बीच में इच्छुक आवेदकों द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय, विकास खंड कार्यालय व जिला पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्रों को जमा कराया जा सकेगा। 18 से 23 अगस्त तक ब्लॉक व जिला पंचायत राज कार्यालय में प्राप्त आवेदनों को संबंधित ग्राम पंचायत में उपलब्ध कराया जाएगा। 24 से 31 अगस्त तक ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदन पत्रों को श्रेष्ठता सूची को तैयार करते हुए अनुमोदन के लिए ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समिति द्वारा अनुमोदित श्रेष्ठता सूची जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। एक से सात सितंबर के मध्य डीएम की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा सूची का परीक्षण व संस्तुति प्रदान की जाएगी। आठ से 10 सितंबर के बीच ग्राम पंचायत द्वारा चयनित आवेदक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। डीपीआरओ केबी वर्मा ने बताया कि पंचायत सहायक पद पर आवेदन को लेकर समयसारिणी जारी कर दिया गया है। आवेदक उसके मुताबिक आवेदन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed