फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   8225 people has vaccinated

टीकाकरण

Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
8225 people has vaccinated
जनपद में 8225 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने में दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को महिला अस्पताल समेत जिले के सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बिना पंजीकरण केंद्र पर पहुंचे लोगों को लौटा दिया गया। जबकि 8225 लोगों को टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से लोगों की भीड़ लगी रही। दोपहर भीड़ ज्यादा हो गई। इस बीच कर्मियों को टीका लगाने में परेशानी हुई। जिले में 8225 लोगों को टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचे वीरेंद्र, रत्नेश, राकेश ने बताया कि सुबह आने के बाद भी पहले टीका नहीं लग पाया। भीड़ बढ़ने के कारण टीका लगवाने में परेशानी हुई। वैसे भी इन दिनों स्लाट खाली नहीं मिल रहा है। इस बीच कुछ लोग बिना पंजीकरण के ही केंद्र पर पहुंच गए, उनको वापस लौटना पड़ा। निचलौल, फरेंदा, बृजमनगंज, धानी, घुघली, परतावल, रतनपुर, पनियरा समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर बेहतर इंतजाम है। पंजीकरण कराने के बाद लोग केंद्र पर पहुंचें। प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला कोई पॉजिटिव केस
महराजगंज। जिले में मंगलवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक 12,410 केस सामने आ चुके हैं जिसमें 26 मामले सक्रिय हैं। वहीं, अबतक मरने वालों की संख्या 138 है। 12, 245 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए हर हाल में मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed