फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दो दिनों से एआरटीओ दफ्तर का नेटवर्क फेल

दो दिनों से एआरटीओ दफ्तर का नेटवर्क फेल

Mon, 25 Feb 2019 11:23 PM IST
maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
दो दिनों से एआरटीओ दफ्तर का नेटवर्क फेल
महराजगंज। पिछले दो दिनों से एआटीओ कार्यालय पर बीएसएनएल का नेटवर्क बाधित है। इस कारण ऑनलाइन कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में यहां कागजात और अन्य कार्यों के लिए आने वालों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चेहरी क्षेत्र से वाहन के कागजात दुरुस्त कराने आए मोहन ने कहा कि सोमवार सुबह वे सबसे पहले आ गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि जल्दी पहुंचने पर काम समय से हो जाएगा। यहां आने के बाद जानकारी मिली कि नेटवर्क फेल है। बीएसएनएल सेवा शुरू होने के बाद काम होगा। आशीष ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना था। लेकिन नेटवर्क फेल होने के कारण बिना कार्य के ही लौटना पड़ा। अगर बीएसएनएल की सेवा ठीक होती तो फिर नहीं आना पड़ता। जानकारी के अनुसार करीब 150 लोगों का ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आनलाइन आवेदन के बाद कार्यालय पर बायोमेट्रिक व अन्य प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए आए थे। एआरटीओ आरसी भारती बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड के अफसरों को पत्र भेजकर नेटवर्क फेल होने की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि दो दिन से नेटवर्क फेल रहने से काम काज में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed