फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका सीएम का पुतला

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका सीएम का पुतला

Tue, 12 Feb 2019 11:17 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका सीएम का पुतला
पार्टी कार्यालय के सामने सीएम का पुतला जलाते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जा रहे पूर्व सीएम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। उन्हें प्रयागराज नहीं जाने दिया गया। इस पर गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन कर पार्टी कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अब मनमानी कर रही है। यूपी में घटते जनाधार से बौखलाई भाजपा सरकार सत्ता का हनक दिखाकर भय पैदा करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में सपा कार्यकर्ताओं को जैसे ही इस बात की भनक लगी की उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रयागराज जाने से रोक दिया गया है, तो सभी कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। सपा के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई। सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर इकठ्ठा हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सड़क पर आ गए। फरेंदा रोड पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता नगर के सक्सेना चौक पर पहुंचे। यहां से प्रदर्शन करते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचे। लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर पार्टी कार्यालय के सामने सीएम का पुतला फूंक नारेबाजी किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रयागराज नहीं जाने दिया गया। उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। इसके बाद विरोध करने पर सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। यह बेहद निंदनीय है। भाजपा सरकार द्वारा किए गए इस अत्याचार का बदला जनता लेगी। आने वाले वक्त में भाजपा को इसका जवाब जनता देगी। बसपा-सपा का जब से गठंबधन हुआ है, तभी से भाजपा घबरा गई है। यही कारण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रयागराज जाने से रोक दिया गया। इस दौरान विंद्रेश कन्नौजिया, दिलीप शुक्ला, शैल जायसवाल, जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, सुदामा प्रसाद, अमिर खान, आलोक यादव, पवन कुमार वर्मा, भाईराम लाल यादव, सूरज यादव, बबलू भारती, राहुल पांडेय, शैलेष श्रीवास्तव, महेंद्रानंद जायसवाल, अमरनाथ यादव, केपी दूबे, दिनबंधु, डॉ. एए फारूखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक मुन्ना सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने नगर गांधी चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष राजू दुबे, ओम प्रकाश जायसवाल, महेश सिंह, संजय तिवारी, संतराम प्रसाद, तुलेश्वर प्रसाद, आजाद खान, रविंद्र, शिव कुमार, गुफरान खान, छोटू, कृष्णा, मजहर खान, अनूप, मुन्नू लाल श्रीवास्तव, नाथू यादव आदि मौजूद रहे। निचलौल के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
मानदेय की मांग को लेकर आशाओं ने दिया धरना
मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्रक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मानदेय की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया तथा अपने मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने एलान किया कि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष अमीरून निशा ने कहा कि कई महीने बीत गए स्वास्थ्य विभाग ने दस्तक अभियान के तहत काम कराया, लेकिन अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं दी। केंद्र सरकार ने तो आशाओं के लिए कुछ किया, लेकिन प्रदेश सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में कार्य बहिष्कार कर धरना देने को मजबूर हुए हैं। इस दौरान साधना, संध्या, सरस्वती, मीरा देवी, विमला, सुशीला, हीना पाठक, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed