फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डेढ़ सौ नेपाली महिलाएं बनारस में बंधक

डेढ़ सौ नेपाली महिलाएं बनारस में बंधक

Wed, 18 Jul 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ सौ नेपाली महिलाएं बनारस में बंधक
बंधक बनाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नवलपरासी। रोजगार के नाम पर विदेश भेजने के लिए भारत लाई गईं 150 से अधिक नेपाली महिलाओं को वाराणसी में किसी अज्ञात स्थान पर ‘कैद’ करके रखा गया है। मामले की जानकारी तब हुई जब बंधक बनाकर रखी गई एक महिला ने चुपके से फोन कर अपने पति को मामले की जानकारी दी। पति ने तत्काल प्रहरी कार्यालय से संपर्क साधा। इस मामले में महिलाओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नेपाली प्रशासन इनकी रिहाई के प्रयास में जुट गया है। उन्होंने वाराणसी के जिलाधिकारी से भी बातचीत की है।
विज्ञापन

नेपाल से लाई गईं सारी महिलाएं बर्दिया (मधुवन) की रहने वाली हैं। इन्हें विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा देकर भारत लाया गया है। ये महिलाएं दलालों के माध्यम से भारत पहुंची हैं। यहां आने के बाद इन महिलाओं को वाराणसी लाया गया और यहां एक अज्ञात मकान में बंधक बना लिया गया। एक महिला ने किसी तरह फोन से अपने पति से संपर्क साधा। उसने बताया कि 150 से अधिक नेपाली महिलाओं को वाराणसी में किसी मकान में कैद करके रखा गया है। महिला के पति ने तत्काल इसकी सूचना प्रहरी कार्यालय को दी।
विज्ञापन

प्रहरी नायब उपनिरीक्षक युवराज खड़का ने बताया कि छानबीन में नेपाली महिलाओं को भारत ले जाने की जानकारी मिली है। इस तरह से ले जाई गईं 34 महिलाओं का पता चल चुका है। 150 अन्य महिलाओं के भारत में होने की सूचना मिली है। प्रमुख जिलाधिकारी रामबहादुर कुरुंबाड़ ने बताया कि नेपाली महिलाओं को वाराणसी में किसी स्थान पर कैद करके रखा गया है। इनकी रिहाई के लिए भारतीय प्रशासन से संपर्क साधा गया है। वाराणसी के जिलाधिकारी से भी बातचीत की गई है। सामाजिक संस्था भी महिलाओं की रिहाई के प्रयास में जुटे हुए हैं। मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed