फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नौतनवां विधायक का कथित आडियो वायरल

नौतनवां विधायक का कथित आडियो वायरल

Tue, 27 Mar 2018 11:18 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
नौतनवां विधायक का कथित आडियो वायरल
vidhayak

विज्ञापन


महराजगंज। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। हर ओर इस ऑडियो की चर्चा है, क्योंकि कथित तौर पर यह ऑडियो नौतनवां विधायक अमन मणि त्रिपाठी से जुड़ा है। करीब दो मिनट के इस ऑडियो में बातचीत अंग्रेजी में शुरू होती है और गाली-गलौज तक पहुंच जाती है। ऑडियो में चर्चा के केंद्र में एक महिला है, जिसे दूसरा व्यक्ति अपनी पत्नी बता रहा है। वह कई बार अपना नाम ले रहा है, लेकिन वह कौन है और कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चल रहा है। उधर, विधायक की ओर से इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनके करीबी ऑडियो को फर्जी बता रहे हैं। उनका कहना है कि विधायक की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
ऑडियो में पहले अंग्रेजी में बातचीत शुरू हो रही है। इसके बाद बात बढ़ने लगती है। दूसरा व्यक्ति कहता है कि मैं अपनी पत्नी से बात न करूं यह कहने वाले आप कौन हैं। वह मेरी पत्नी थी, है और जीवन भर रहेगी। इसके बाद तू-तू, मैं-मैं शुरू होती है और फिर गाली-गलौज का दौर शुरू हो जाता है। ऑडियो में शामिल दूसरे व्यक्ति को कोई लखनऊ तो कोई गोरखपुर के होने का अनुमान लगा रहा है, लेकिन सटीक जानकारी किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

जिले में इस ऑडियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। विधायक के विरोधी इसे सही करार दे रहे हैं तो समर्थक इसे साजिश करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि विपक्षी विधायक की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे विधायक की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed