{"_id":"5a0d890e4f1c1b78548bd680","slug":"81510836494-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया नाले में डूबने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया नाले में डूबने से मजदूर की मौत
Updated Thu, 16 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नगर क्षेत्र के अमरूतियां मुहल्ले में रहने वाले राधे (46) की बृहस्पतिवार को बलिया नाले में डूब जाने से मौत हो गई। उन्हें डूबते हुए मुहल्ले के कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए नाले पर पहुंचे और बचाने की कोशिश करने लगे। हालांकि लोगों की कोशिश के बावजूद राधे को बचाया नहीं जा सका और उनकी डूबने से मौत हो गई।
अमरूतियां मुहल्ले के रहने वाले राधे बृहस्पतिवार को सुबह बलिया नाले की तरफ शौच के लिए गए। इस बीच नाले के किनारे पहुंचने पर उनका पैर फिसल गया। जिससे वह नाले में गिर गए और डूबने लगे। इसी बीच मुहल्ले के कुछ लोगों ने उन्हें डूबते हुए देखा तो मौके पर पहुंच कर बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक राधे की मौत हो चुकी थी। लोगों ने शव नाले से निकालने के बाद उनके घर वालों को जानकारी दी। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। राधे दिहाड़ी पर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। राधे से दो बेटियां नीतू व रूपा के अलावा पुत्र मनोज हैं। बेटियों की शादी नहीं हुई है। राधे की मौत से पुत्र मनोज (22) पर परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी आ गई है।