फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ताल में नाव पलटने से डूबने से दो की मौत

ताल में नाव पलटने से डूबने से दो की मौत

Mon, 09 Oct 2017 06:47 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
ताल में नाव पलटने से डूबने से दो की मौत
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार श्मशान घाट के लमुहा ताल के पास स्थित सम्मे माता मंदिर में पूजा चढ़ाने आए दो लोगों की लमुहा ताल में नाव पलटने से मौत हो गई। नाव पर बैठे अन्य साथी दोनों का शव ताल से निकालने के बाद शव धान के खेत में रख कर वहां से भाग गए। इस मामले की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। खबर लिखे जाने तक एक शव की शिनाख्त हो चुकी थी जबकि दूसरे की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में एक बजे परतावल बाजार के पास श्मशान घाट के बगल में स्थित सम्मे माता मंदिर में पूजा चढ़ाने परतावल क्षेत्र के कुछ लोग आए थे। वह ढोल नगाड़ा बजाने के लिए भी कुछ लोगों को साथ ले आए थे। लमुहा ताल के उत्तरी भाग में स्थित बगीचे में पूजा चढ़ाने के बाद नाच गाना करने के बाद सभी ने खाना बनाकर खाया। उसके बाद लमुहा ताल के पास दक्षिणी भाग में स्थित सम्मे माता मंदिर में नाच गाना करने के लिए छोटी नाव पर बैठकर पांच की संख्या में चल दिए। जब नाव लमुहा ताल में बीच में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। नाव पर बचे तीन साथी तैरना जानते थे। उन लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई। इन लोगों ने डूबने से मृत दोनों साथियों के शव ताल से बाहर निकाले और शव धान के खेत में रख कर वहां से भाग गए। उधर, इसकी सूचना मिलते ही प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गये। इसके अलावा शव मिलने की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव ने बताया कि मृतकों में एक व्यक्ति की शिनाख्त मुन्ना (30) पुत्र फागू निवासी बांसपार ढेकही के रूप में हुई है। दूसरे शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed