फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   80 tests will be conducted at one time in CHC

Maharajganj News: सीएचसी में एक बार में होंगी 80 जांचें

Tue, 14 Jan 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
80 tests will be conducted at one time in CHC
महराजगंज। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अब सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सिलेक्ट्रा मशीन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

अत्याधुनिक मशीन से एक बार में 80 प्रकार की जांचें हो सकेंगी। इससे मरीजों को त्वरित और सटीक जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। जानकारी के अनुसार, 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। अब तक इन केंद्रों में बायोकेमेस्ट्री मशीन के माध्यम से ब्लड जांच की जाती है, जो की एक बार में केवल एक जांच ही कर पाती है। प्रक्रिया में समय काफी लगता है और मरीजों को अपनी रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

मरीजों की परेशानियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस समस्या का समाधान निकालने का निर्णय लिया है। सिलेक्ट्रा मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सिलेक्ट्रा मशीन आधुनिक सॉफ्टवेयर और स्वचालित प्रणाली से लैस है, जो एक बार में 80 प्रकार की जांच की रिपोर्ट तैयार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लीवर, किडनी, शुगर और अन्य महत्वपूर्ण जांचों की रिपोर्ट आधे घंटे के भीतर प्राप्त की जा सकती है। इससे न केवल मरीजों का समय बचेगा, बल्कि उन्हें तत्काल इलाज मिल सकेगा, जिससे चिकित्सा प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed