फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   8,710 Candidates Registered for PCS Exam

पीसीएस परीक्षा के लिए 8,710 अभ्यर्थी पंजीकृत

Sun, 05 Jun 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
8,710 Candidates Registered for PCS Exam
पीसीएस परीक्षा के लिए 8,710 अभ्यर्थी पंजीकृत
विज्ञापन

जिम्मेदारों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए शुरू की कवायद
महराजगंज। जिले में दूसरी बार कराई जाने वाली पीसीएस 2022 की (प्री) परीक्षा 12 जून को जिले के 19 केंद्रों पर प्रस्तावित है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। जिले में इस बार कुल 8,710 परीक्षार्थी बैठेंगे।
शासन की मंशा है कि पीसीएस के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अनावश्यक असुविधा न हो तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक तरीके से परीक्षा देने की व्यवस्था की जाए। इसके तहत पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इस बार होने वाली परीक्षा में कार्मल इंटर कालेज, डीएवी नारंग इंटर कालेज, जीएसवीएस इंटर कालेज, आईटीएम कालेज, परमेश्वर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, पंडित दीनदयाल इंटर कालेज, आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज, शिवजपत सिंह जनता इंटर कालेज, पंचायत इंटर कालेज, दिग्विजय नाथ इंटर कालेज, गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ पीजी कालेज, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय, जवाहर लाल नेहरु स्मारक पीजी कालेज व विशप एकेडमी में 480-480 परीक्षार्थी, एमपी पब्लिक स्कूल में 454 परीक्षार्थी तथा लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज, सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज धनेवा-धनेई व फरेंदा में 384-384 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि पीसीएस परीक्षा पर नजर रखने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सेक्टर, जोनल व सुपर जानल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी परीक्षा संबंधी प्रारंभिक बैठक
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर एक बजे से डीएम की अध्यक्षता में केंद्र व्यवस्थापकों की प्रारंभिक बैठक होगी। इसमें पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी व सभी एसडीएम रहेंगे।
कोट
पीसीएस की परीक्षा को शांतिपूर्ण व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed